राजसमंद: मक्की के खेत में मिला 10 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
राजसमंद जिले के मोखमपुरा क्षेत्र में ग्रामीणों को उस समय हड़कंप मच गया जब मक्की के खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अचानक खेत में अजगर देख लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा और बाद में जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी तरह की अनहोनी टल गई। विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप या अजगर दिखाई देने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
