1 min read
साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला राजसमंद के सत्यनारायण माली से डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए की ठगी
राजसमंद में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सत्यनारायण माली नामक व्यक्ति से पुराने नोट खरीदने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है।
ठगों ने पहले पुराने उच्च मूल्य वाले नोट खरीदने का झांसा देकर भरोसा जीता और फिर अलग-अलग तरीकों से बड़ी रकम हड़प ली। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच, ऑफर या दावा पर भरोसा न करें, क्योंकि साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पुलिस ने भी लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने की चेतावनी दी है।
