काम पर रखे गए दंपति ने ही रचा षड्यंत्र! ठेकेदार से मारपीट कर नई थार कार चुराई —
1 min read

काम पर रखे गए दंपति ने ही रचा षड्यंत्र! ठेकेदार से मारपीट कर नई थार कार चुराई —

नाथद्वारा, राजसमंद: श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहाँ काम पर रखे गए दंपति ने ही अपने मालिक यानी ठेकेदार पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर मारपीट की और उसकी नई थार कार चुरा ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपति ने पहले ठेकेदार के घर में काम करने के बहाने विश्वास हासिल किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मारपीट की और मौके से ठेकेदार की नई थार लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन जांच और तकनीकी सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *