“फरार वारंटियों की खैर नहीं! रेलमगरा थाना पुलिस की कार्रवाई — दबिश देकर 2 आरोपी गिरफ्तार”
राजसमंद: रेलमगरा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और दोनों फरार वारंटियों को पकड़ लिया। थानाधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
