केलवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: सात साल से फरार स्थाई वारंटी पति-पत्नी गिरफ्तार!”
राजसमंद: केलवाड़ा पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी दंपत्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचते फिर रहे थे। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्रवाई की और दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न मामलों में वारंट जारी थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है।
