किशनगढ़–अजमेर रोडवेज बस में कंडक्टर की गुंडागर्दी और टिकट घोटाला उजागर, प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया
किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)। अजमेर से किशनगढ़ जा रही रोडवेज बस में कंडक्टर प्रदीप लखावत द्वारा यात्रियों से बदसलूकी, मारपीट और टिकट घोटाला करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सूत्रों के अनुसार, गेगल के पास टिकट देने को लेकर विवाद बढ़ा, जहां कई यात्रियों ने शिकायत की कि कंडक्टर टिकट नहीं दे रहा था। ड्राइवर की सूचना पर रोडवेज फ्लाइंग टीम मौके पर पहुँची, जहाँ जांच में करीब 20 यात्रियों के पास टिकट नहीं पाया गया, जबकि उन्होंने किराया देने की बात कही। फ्लाइंग टीम के सामने भी कंडक्टर ने अभद्र व्यवहार और दुर्व्यवहार जारी रखा, जिसके बाद रोडवेज प्रशासन ने कंडक्टर प्रदीप लखावत को तत्काल रूट से हटाते हुए मुख्यालय को शिकायत भेज दी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
