बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज में हर्बल मेडिसिन एवं महिला उद्यमिता कार्यशाला: छात्राओं की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र
बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज, राजसमंद में आयोजित 5 दिवसीय हर्बल मेडिसिन एवं महिला उद्यमिता कार्यशाला के दूसरे दिन पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने हर्बल प्रोडक्ट, प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग, प्रयोग और उनके फायदे पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य अपर्णा शर्मा ने बताया कि वनस्पति विज्ञान विभाग की पांचवी सेमेस्टर की छात्राओं ने हल्दी, नीम, हड्डी जोड़, केसर, अश्वगंधा व अफीम जैसी औषधीय पौधों की संरचना व उपयोगिता समझाई। तीसरी सेमेस्टर की छात्राओं ने शैंपू, तेल, नेचुरल हेयर डाई, कलर पिगमेंट और मॉइश्चराइजर बनाने की प्रक्रिया बताई, जबकि प्रथम सेमेस्टर ने वनस्पति जीवों की उपयोगिता पर जानकारी दी।विभाग अध्यक्ष डॉ. विनीता पालीवाल ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सरोज राठौर सहित कई फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। जज के रूप में प्राची त्रिपाठी, कविता शर्मा और ऐश्वर्या व्यास ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
