राजसमंद में बड़ा खुलासा: अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी, एक ब्लास्ट से 10 किलोमीटर क्षेत्र तबाह हो सकता था
राजसमंद में बड़ा खुलासा :- अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, एक बार में 10 किलोमीटर क्षेत्र में मचा सकती थी तबाही राजसमंद। नाथद्वारा श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिकअप के अंदर इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली कि यदि यह एक बार में ब्लास्ट हो जाता तो लगभग 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकता था। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पिकअप को सुरक्षित करते हुए सामान की गणना में जुट गई है। अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री की प्रकृति, स्रोत और गंतव्य की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सामग्री किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजी जा रही थी। पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए अनेक पहलुओं पर जांच बढ़ा रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।
