1 min read

देवगढ़ में बढ़ती चोरियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा — एक चोर पकड़ा, भारी भीड़ जमा

देवगढ़ में चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा, एक चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा, मौके पर लगी भारी भीड़। राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ताल गांव में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते मौके पर पहुंची देवगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से एक चोर को धरदबोचा। चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीण चोर को पुलिस को थाने नहीं ले जाने दे रहे थे। उन्होंने मांग की कि चोरियों की वारदातों का खुलासा मौके पर ही किया जाए। ताल गांव में बोलेरो गाड़ी में एक चोर को बैठाया गया है, जिसके चारों ओर भारी भीड़ जमा है। सूचना पर देवगढ़ थानाधिकारी संगीता बंजारा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी लगातार आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने और उनसे समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच समझाइश का दौर जारी है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके और चोर को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने ले जाया जा सके।

https://youtu.be/0sp9iELUd18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *