1 min read

हल्द्वानी में दो सांडों की जोरदार भिड़ंत — सड़क बनी रणभूमि, कई ठेले और वाहन क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी में दो सांडों की भिड़ंत से सड़क बनी रणभूमि, वाहन और ठेले हुए क्षतिग्रस्त हल्द्वानी, लालकुआं गौला रोड, उत्तराखंड ; हल्द्वानी के लालकुआं गौला रोड स्थित सेंचुरी गेट के पास देर रात दो सांडों की अचानक भिड़ंत से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि सड़क किनारे लगे सब्जियों के ठेले पलट गए और कई दोपहिया एवं चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सांडों की दौड़-भाग और आपसी भिड़ंत ने देखते ही देखते सड़क को रणभूमि में बदल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

https://youtu.be/Pz3BLugnBS8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *