1 min read

बोरज का खेड़ा में त्रिवसीय धार्मिक महोत्सव: नवनिर्मित शिखर मंदिर में ध्वजा-कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा 28–30 नवंबर

बोरज का खेड़ा में त्रिवसीय धार्मिक महोत्सव, नवनिर्मित शिखर मंदिर में ध्वजा-कलश और प्राण प्रतिष्ठा। राजसमंद जिले में बोरज का खेड़ा गाँव में स्थित श्री निम्बोड़ा भेरूजी बावजी मंदिर का प्रांगण एक भव्य त्रिवसीय धार्मिक महोत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। श्री निम्बोड़ा भेरूजी बावजी, श्री हनुमान बालाजी शिर्खर मंदिर और श्री निम्बोड़ानाथ महादेवजी के नवनिर्मित शिखर मंदिर के ध्वजा-कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर (शुक्रवार) से 30 नवंबर 2025 (रविवार) तक किया जा रहा है। प्रथम दिवस शुक्रवार, 28 नवंबर महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे गणपति स्थापना के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे से हवन और सायं 5:00 बजे खीरप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस शनिवार, 29 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे स्थापित देवता पूजन एवं हवन के बाद एक भव्य यात्रा का आयोजन होगा। दोपहर 12:15 बजे शोभायात्रा बावड़ी मंदिर से खेड़ा गाँव की तरफ प्रस्थान करेगी और फिर गाँव में चारभुजा मंदिर से कलशयात्रा वापस बावड़ी मंदिर पहुँचेगी। शाम को 6:30 बजे महाआरती होगी, जिसके बाद महिलाओं द्वारा श्री निम्बोड़ानाथ महादेवजी की साजी (गीत), मेहंदी रस्म और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। तृतीय दिवस रविवार, 30 नवंबर यह महोत्सव का मुख्य दिन होगा, जिसमें प्रातः 7:30 बजे स्थापित देवता पूजन, हवन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:15 बजे कलश एवं ध्वजा दंड प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद 1:15 बजे पूर्णाहुति, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह पूरा आयोजन श्री निम्बोड़ा भेरूजी बावजी ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासी और भोपाजी के सामूहिक सहयोग से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *