1 min read

नाथद्वारा में RSS स्वयंसेवकों ने किए श्रीनाथजी के दर्शन; गोस्वामी विशाल बावा बोले — ‘संघ राष्ट्र की मजबूत बाड़’

RSS स्वयंसेवकों ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, विशाल बावा ने दिया आशीर्वाद, गोस्वामी विशाल बावा ने संघ को बताया ‘राष्ट्र की मजबूत बाड़’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नाथद्वारा में आयोजित चित्तौड़ प्रांत के प्रचारक विस्तारक अभ्यास वर्ग का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर, सभी स्वयंसेवकों ने प्रभु श्रीनाथजी की मंगला आरती के दर्शन किए। स्वयंसेवकों ने वल्लभ कुल के चिरंजीव गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद भी लिया। विशाल बावा ने अपने आशीर्वचन में संघ के लोककल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने पुष्टिमार्ग की व्याख्या करते हुए संघ के स्वयंसेवकों को ‘राष्ट्र की मजबूत बाड़’ बताया। उन्होंने भक्ति और राष्ट्रसेवा को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सुनील कुलकर्णी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

https://youtu.be/VRdodg_YC9Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *