1 min read

भावा में गंदगी देख भड़के शिक्षा मंत्री ग्राम विकास अधिकारी को 2 दिन का अल्टीमेटम वरना सस्पेंशन!

गंदगी देख भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर: ग्राम विकास अधिकारी को ‘दो दिन में सफाई, वरना सस्पेंड’ का अल्टीमेटम! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज राजसमंद जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने सुबह जिला श्री खटीक समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 33 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद, पिपलात्री के लिए रवाना होते समय उन्होंने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, भावा का औचक निरीक्षण किया और प्रिंसिपल से विद्यालय विकास योजनाओं पर चर्चा की। ​निरीक्षण के दौरान, मंत्री दिलावर विद्यालय के सामने स्थित भावा ग्राम पंचायत कार्यालय में गंदगी देखकर भड़क उठे। उन्होंने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा को दो दिन में सफाई करने का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी को भी एक महीने में सभी ग्राम पंचायतों में सफाई सुनिश्चित करने की चेतावनी दी, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/mFSCXrGKWlM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *