नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढेलाणा भेरूनाथ मंदिर पर विशाल भजन संध्या
1 min read

नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढेलाणा भेरूनाथ मंदिर पर विशाल भजन संध्या

राजसमंद जिले के ढेलाणा भेरूनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक भक्ति रस से सराबोर माहौल बना रहा। भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों पर भक्त झूम उठे और मंदिर प्रांगण “जय माता दी” और “भेरूनाथ महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी मनमोहक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *