1 min read

किसान सम्माननिधि 19 नवंबर को 9 करोड़ किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा 18,000 करोड़ की राशि होगीट्रांसफर

किसान सम्मान निधि: 19 नवंबर को 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि अंतरण नई दिल्ली ; शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए शुभ समाचार साझा किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर, बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खातों में डालेंगे। इस योजना के तहत 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18 हजार करोड़ रुपए का अंतरण किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहानने किसानों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक दिन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ें। चाहे वह कृषि विज्ञान केंद्र, जिला स्तरीय कार्यक्रम, पंचायत, मंडी, किसान समृद्धि केंद्र या कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम हों, किसान इस उत्सव में शामिल होकर इसका अनुभव अवश्य लें। मुख्यमंत्री ने इसे अन्नदाताओं के सम्मान का दिन बताया और सभी से उत्सव में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *