1 min read

देवगढ़ में करंट से रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत पीपलीनगर शोक में डूबा

देवगढ़ में मातम :- पीपलीनगर निवासी रिटायर्ड फौजी की करंट लगने से मौत, अस्पताल में मृत घोषित। देवगढ़ थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान पीपलीनगर निवासी ओंकार सिंह रावत के रूप में हुई है। देवगढ़ के थोरिया, पीपलीनगर क्षेत्र के निवासी जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी ओंकार सिंह रावत को अचानक करंट लग गया। हादसे के तुरंत बाद, परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में लेकर नजदीकी अस्पताल की ओर दौड़े। ​हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *