1 min read

अजमेर हाईवे पर ट्रक–ट्रेलर में भीषण आग | पेपर रोल जलकर खाक | हाईवे पर जाम | Kishangarh News

किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अजमेर रोड हाईवे पर मामा–भांजा होटल के पास एक ट्रक-ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रक में भरे पेपर रोल कुछ ही मिनटों में भीषण लपटों में बदल गए और पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

घटना के कारण हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है तथा यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच जारी है।

https://youtu.be/GDbGBTafSHk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *