1 min read

रेडक्रॉस सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक

राजसमन्द में रेडक्रॉस सोसायटी की आम सभा संपन्न; कलेक्टर ने यूथ व महिला विंग गठन और कंपोनेंट सेपरेटर लगवाने के दिए निर्देश। राजसमन्द में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की वार्षिक आम सभा जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर हसीजा ने रेडक्रॉस की सेवाओं को सर्वोपरि बताते हुए रोगी सेवा और रक्तदान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा भावना से मिलने वाली आत्मिक खुशी खरीदी नहीं जा सकती। बैठक में कलेक्टर ने सोसायटी को विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए: जिसमे यूथ एवं जूनियर रेडक्रॉस विंग का गठन: जिले के स्कूलों और कॉलेजों में यूथ विंग स्थापित करने के निर्देश दिए गए। महिला विंग का गठन: महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए अलग महिला विंग बनाने का निर्देश दिया गया। ब्लड सेंटर का विस्तार: आरके राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर को विस्तारित करने और कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगवाने का आश्वासन दिया। डीएमएफटी और सीएसआर फंड के सहयोग से भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मंशा जताई गई।एंबुलेंस सेवाओं को सीएसआर मद से सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *