कांकरोली थाना पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार — दो इको कारें जब्त
कांकरोली थाना पुलिस को बड़ी सफलता:अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ दो अभियुक्तों से दो इको कारें ज़ब्त; कांकरोली पुलिस ने आलोक स्कूल हाउसिंग बोर्ड के पास से हुई एक स्विफ्ट डिजायर कार (RJ 13 CA 8122) की चोरी का खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से मनोज शर्मा और नारायण गुर्जर को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ये अभियुक्त नारायण गुर्जर, उस्मान और मुकेश के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई स्विफ्ट डिजायर की नंबर प्लेट वाली एक ईको कार (RJ 19 CJ 2036) जब्त की, जो पाली जिले के सांडेराव थाना सर्कल से चोरी हुई थी। इसके अलावा, अभियुक्तों की निशानदेही पर भीलवाड़ा जिले के बुरुंदनी, थाना बिगोद से चोरी हुई एक अन्य ईको कार (GJ 24 K 6953) भी ज़ब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले भी राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नीमच और पाली में वाहन चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये रात के समय कॉलोनी में खड़ी कारों को रेकी कर चुराते थे और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़, उदयपुर और गुजरात में फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे बेच देते थे। मुख्य आरोपी मनोज शर्मा और नारायण गुर्जर से चोरी हुई स्विफ्ट डिजायर कार की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
