1 min read

“सुदर्शन चक्र” अभियान: रेलमगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

“सुदर्शन चक्र” अभियान के तहत रेलमगरा पुलिस ने 03 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार। ‘ सुदर्शन चक्र’ अभियान के तहत, राजसमंद जिले की रेलमगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ​उदयपुर रेंज महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस धरपकड़ अभियान को राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के मार्गदर्शन और ​रेलमगरा थानाधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मांगीलाल भील, बंशीलाल उर्फ कमलेश भील, और दिनेशचन्द्र भील को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी मालीखेड़ा और शौपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://youtu.be/id81inPlhN0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *