देवगढ़ करणी माता मेले में चाकूबाजी: युवक की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार”
देवगढ़, राजसमंद: करणी माता मेले में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में देवगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 03 अक्टूबर की रात मेले में हुई, जब मानसिंह उर्फ मांगुसिंह अपने साथियों के साथ मेले में गया था। इसी दौरान सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह और उनके साथियों ने चाकू और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें मानसिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उदयपुर रैफर किए गए मानसिंह ने इलाज के दौरान अगले दिन दम तोड़ दिया। मृतक के पिता किशनसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और सघन तलाशी के बाद पुलिस ने पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य लोगों और कारणों की जांच कर रही है।
