“एसएमएस अस्पताल हादसा: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुँचीं अस्पताल”
जयपुर, राजस्थान: राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कल देर रात आग लगने की दुखद घटना सामने आई। आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौके पर पहुँचीं और अस्पताल प्रशासन से जानकारी ली। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस वीडियो में देखें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का दौरा और एसएमएस अस्पताल की स्थिति।
