राजसमंद में दहशत का अंत: मौर्य की तलाई गांव में पशुओं पर हमला करने वाला पैंथर पिंजरे में हूवा केद
राजसमंद : मौर्य की तलाई गांव में पिछले कई दिनों से आतंक मचा रहे पैंथर को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रूप से पकड़ लिया है। पैंथर लगातार पशुओं पर हमला कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। वन विभाग की टीम ने रातभर की मशक्कत और पिंजरे में रखे चारे की मदद से आखिरकार इस खतरनाक पैंथर को कैद कर लिया। टीम ने बताया कि पैंथर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की है।
