1 min read

उदयपुर सिटी पैलेस में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात विवाह समारोह में शामिल होने आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमरीकी बिजनेसमैन राज मंटेना ने उदयपुर सिटी पैलेस पहुंच डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ी रीति अनुसार डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर और राज मंटेना की मेहमान नवाजी की और उनके मध्य मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के साथ ही वर्तमान वैश्विक घटनाओं पर चर्चा हुई। मेवाड़ के इतिहास पुरुष महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शोर्य और मेवाड़ के धर्म पालन से ट्रंप जूनियर काफी प्रभावित हुए। इस मुलाकात पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और मंटेना को मेवाड़ के प्रतीक चिह्न भेंट किए, जिसे ट्रंप जूनियर ने विशेष और यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *