1 min read

अनोखा नज़ारा: श्री बालाजी मंदिर की वर्षगांठ पर बैलगाड़ी में निकली चारभुजा नाथ जी की बारात, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

अनोखा नज़ारा: राजसमंद में श्री बालाजी मंदिर की वर्षगांठ पर बैलगाड़ी में निकाली गई चारभुजा नाथ जी की बारात, भक्तों ने उत्साह से लिया हिस्सा। राजसमंद में श्री बालाजी मंदिर की 10वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज़ हूवा ह्र ​राजसमंद शहर के 100 फीट रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर अपनी दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंग चुका है। वर्षगांठ के कार्यक्रमों का भव्य आगाज़ हो चुका है, जिसके तहत आज तुलसी विवाह का शुभ और महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त झूमते नज़र आए, और पूरे लाव-लश्कर के साथ भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। लेकिन, इस पूरे आयोजन में जो चीज़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, वह थी भगवान चारभुजा नाथ की बारात। प्रभु की बारात आज एक पारंपरिक बैलगाड़ी से निकाली गई। इस अनोखे नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे भक्तिभाव के साथ इस बारात में हिस्सा लिया। बैलगाड़ी में बारात निकलने की यह परंपरा भक्तों के लिए एक विशेष अनुभव रही। यह धार्मिक आयोजन न सिर्फ मंदिर की दसवीं वर्षगांठ का उत्सव है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था को भी दर्शाता है।

https://youtu.be/BRxTXr1oygI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *