नाथद्वारा पुलिस का बड़ा एक्शन | 9 मुकदमों की 500 लीटर अवैध शराब नष्ट | मालखाना निस्तारण अभियान तेज
नाथद्वारा पुलिस का एक्शन: 9 मुकदमों की 500 लीटर अवैध शराब नष्ट, मालखाना किया खाली नाथद्वारा पुलिस ने नष्ट की 500 लीटर अवैध शराब; पैंडिंग मालखाना निस्तारित राजसमंद। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर, राजसमंद पुलिस द्वारा लम्बित मालखानों के निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक और वृत्ताधिकारी नाथद्वारा शिप्रा राजावत के निर्देशन में, थाना नाथद्वारा पर बड़ी कार्रवाई की गई। थाना नाथद्वारा ने कुल 9 आबकारी के मुकदमों में जब्त 500 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी, देशी और हथकड़ी शराब को नष्ट किया। संबंधित न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद, आज पुलिस निरीक्षक कमलेन्द्र सिंह और आबकारी निरीक्षक मनीषा पुरोहित की उपस्थिति में नियमानुसार l कार्रवाई की गई। इस दौरान, उक्त 500 लीटर शराब को नष्ट करके उसके अवशेषों का विधिवत निस्तारण किया गया।
