1 min read

कला, संस्कृति और व्यापार का संगम बनेगा कुंभलगढ़ फेस्टिवल | जिला कलक्टर की विशेष निगरानी में तैयारियां तेज़

​कला, संस्कृति और व्यापार का संगम बनेगा कुंभलगढ़ फेस्टिवल, राजसमंद ज़िला कलक्टर ने तैयारियों की कमान संभाली ऐतिहासिक कुंभलगढ़ में 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित फेस्टिवल के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। फेस्टिवल के भव्य और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा स्वयं हर तैयारी पर नियमित निगरानी रख रहे हैं। आज, कलक्टर ने कुंभलगढ़ पहुंचकर दूसरी महत्त्वपूर्ण बैठक ली। कलक्टर हसीजा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधाओं का पुख्ता ध्यान रखा जाए और कार्यक्रमों की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। उन्होंने ज़ोर दिया कि यह फेस्टिवल लोकतंत्रीय, लोकसंगीत, शिल्प प्रदर्शनियों और स्थानीय उत्पादों का एक बेहतरीन मंच बनना चाहिए, ताकि अधिकतम पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना, एसडीएम साक्षी पूरी और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *