1 min read

राजसमंद 23 नवंबर को पोलियो महाअभियान जिलेभर में 1527 बूथ हाई-रिस्क क्षेत्रों में मोबाइल टीमें तैनात

राजसमंद के जिलेभर में 1527 बूथ पर चलेगा पोलियो अभियान; मोबाइल और ट्रांजिट टीमें भी रहेंगी तैनात। राजसमंद जिले में 23 नवंबर, रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 845 लक्षित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। पूरे जिले में गांव, ढाणियों और शहरी क्षेत्रों में 1527 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहाँ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दवा पिलाई जाएगी। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा किशोर नगर मण्डा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभियान का शुभारम्भ करेंगे। सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो की उपस्थिति के कारण देश में इसके पुनः प्रवेश के खतरे को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए, हाई रिस्क एरिया (जैसे खनन क्षेत्र, ईंट भट्टे, कंस्ट्रक्शन साइट्स) के लिए 19 मोबाइल टीमें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों (बस स्टैंड, चौराहे) के लिए 25 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं। अभियान में कुल 3,174 वैक्सीनेटर्स और 156 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। #Rajsamand #PulsePolio #PolioCampaign #HealthNews #Rajasthan #VaccinationDrive #ChildHealth #RajsamandUpdates #VDTV #PolioFreeIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *